नई दिल्ली: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में चूक से हड़कंप, लगाया गया लॉकडाउन, आनन फानन में एक्टिव हुए सीक्रेट एजेंट- 16 जुलाई बुधवार 2025-26
नई दिल्ली: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में चूक से हड़कंप, लगाया गया लॉकडाउन, आनन फानन में एक्टिव हुए सीक्रेट एजेंट-
16 जुलाई बुधवार 2025-26
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जहां मंगलवार को नॉर्थ लॉन में सेफ्टी फैंस के ऊपर से किसी ने एक फोन फेंक दिया था. जैसे ही सीक्रेट सर्विस को इसकी जानकारी मिली वो तुरंत हरकत में आ गई. आनन फानन में व्हाइट हाउस और आसपास के इलाके को लॉकडाउन कर दिया गया, इस दौरान करीब 1 घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा. यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है.
सुरक्षा जांच के बाद हटाया गया लॉकडाउन:
जब ये वाक्या हुआ उस समय कई पत्रकार एजुकेश सेक्रेटरी लिंडा मैकमोहन के साथ बातचीत करने के लिए इंतजार कर रहे थे. बाहर खड़े पत्रकारों को बिना बताए ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया. उसके बाद जब सुरक्षा जांच पूरी हो गई तो सीक्रेट सर्विस एजेंसी ने स्थिति को सामान्य बताते हुए लॉकडाउन को हटा दिया.
पहले भी सुरक्षा में चूक के सामने आ चुके मामले:
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. इससे पहले, मार्च में एक बच्चा व्हाइट हाउस में घुस गया था, बाद में उसे सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने उसके परिजनों को सौंप दिया था. उससे पहले 8 जनवरी को व्हाइट हाउस के गेट से एक वाहन टकरा गया था. हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ था. बाद में चालक को हिरासत में लिया गया था.
ईरान ने ट्रंप को दी है जान से मारने की धमकी:
व्हाइट हाउस की सुरक्षा में चूक का यह मामला उस समय सामने आया है कि जब कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की तरफ से खुली धमकी मिली है. ईरान के सर्वोच्च लीडर आयतुल्ला खामेनेई के पूर्व सलाहकार ने ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी थी. जवाद लारीजानी ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने कामों का अंजाम भुगतना होगा. ट्रंप को तब मारा जाएगा जब वह सनबाथ ले रहे होंगे. उन्होंने कहा है कि ट्रंप अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं, एक छोटा सा ड्रोन आकर उनको निशाना बना सकता है. यह बहुत आसान है.
You may also like: तीन टुकड़ों में कटा सांप, फिर भी युवती को डंसा, मुरैना में मशीन से चारा काट रही थी, परिजन ने पहले झाड़फूंक कराया; नहीं बची जान
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.